publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहस एवं अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका अदम्य साहस, अटूट आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज़ाद जी ने अपने संघर्ष, त्याग और बलिदान से देश के युवाओं में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की अलख जगाई। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा का स्रोत है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी के आदर्श और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देश की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
Trending
- केयर इकोनॉमी विकसित छत्तीसगढ़ की आधारभूत आवश्यकता : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों के जवानों के लिए तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का आयोजन
- विपक्ष के प्रदर्शन को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया तमाशा
- सिम्स में 24 वर्षीय युवक के बचपन से बंद जबड़े का सफल ऑपरेशन
- हरी खाद (ढैंचा) से बदली खेती की तस्वीर, उर्वरक खर्च हुआ आधा और मिट्टी बनी अधिक उपजाऊ
- सुरक्षित घर, सम्मानपूर्ण जीवन: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से नानसाय का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार
- विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत
- ग्राम केल्हारी के किसान राय सिंह ने पहली बार अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम
Thursday, July 23
