Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की

    July 21, 2026

    राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

    July 21, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, ई-ऑफिस और आधार-बेस्ड अटेंडेंस में तेजी लाने के निर्देश

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
    • राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
    • मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, ई-ऑफिस और आधार-बेस्ड अटेंडेंस में तेजी लाने के निर्देश
    • नारायणपुर में रेशम क्रांति: मलबरी और टसर से वनांचल में बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का नया ताना-बाना
    • कच्चे मकान की छटपटाहट से पक्के आशियाने की मुस्कान: जांजगीर-चांपा में पीएम आवास योजना से बदला क्रांती बाई का जीवन
    • छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद
    • पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
    • मुख्य सचिव विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की

      July 21, 2026

      राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

      July 21, 2026

      मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, ई-ऑफिस और आधार-बेस्ड अटेंडेंस में तेजी लाने के निर्देश

      July 21, 2026

      मुख्य सचिव विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली

      July 20, 2026

      गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      July 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » कच्चे मकान की छटपटाहट से पक्के आशियाने की मुस्कान: जांजगीर-चांपा में पीएम आवास योजना से बदला क्रांती बाई का जीवन
    बिलासपुर

    कच्चे मकान की छटपटाहट से पक्के आशियाने की मुस्कान: जांजगीर-चांपा में पीएम आवास योजना से बदला क्रांती बाई का जीवन

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 21, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    Publicuwatch24.com-जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। इस योजना के माध्यम से हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं पक्के आवास उपलब्ध हो रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा की निवासी श्रीमती क्रांती बाई, पति राम सागर की है, जिनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना आज साकार हो गया है। श्रीमती क्रांती बाई अपने परिवार के साथ एक जर्जर कच्चे मकान में निवास करती थीं। बरसात के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था और परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
    वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका चयन हुआ। ग्राम सभा की अनुशंसा एवं आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 12,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत अमोरा के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा तकनीकी अमले के सहयोग से निर्धारित समय में आवास निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। आज श्रीमती क्रांती बाई का परिवार अपने नए पक्के, स्वच्छ एवं सुरक्षित आवास में सुखपूर्वक निवास कर रहा है। वे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहती हैं, पहले बरसात का मौसम हमारे लिए चिंता लेकर आता था, लेकिन अब हमें सुरक्षित पक्का घर मिल गया है। हमारे बच्चों का भविष्य भी अब सुरक्षित महसूस होता है। इसके लिए हम शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभाव से ग्राम पंचायत में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, स्थानीय श्रमिकों को काम मिला है तथा अन्य योजनाओं के अभिसरण से स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। योजना ने महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया है। साथ ही, ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) यह सिद्ध कर रही है कि एक पक्का आवास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। क्रांती बाई की यह सफलता की कहानी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
    प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाएं, हितग्राहियों को समय पर मिले योजना का लाभ – कलेक्टर
    कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश दिए है कि पीएम आवास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए उसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं, ताकि मानसून के दौरान सुरक्षित एवं पक्के आवास का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें, किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें तथा सभी लंबित आवासों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण के प्रत्येक चरण का समय पर जियो-टैगिंग सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किस्त की राशि बिना विलंब उनके बैंक खातों में अंतरित हो सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां

    July 20, 2026

    गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    July 19, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन्मदिन पर दिया स्वच्छता का संदेश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को जनआंदोलन बनाने की अपील

    July 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की

    By Publicuwatch AutherJuly 21, 20262

    Publicuwatch24.com-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त…

    राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

    July 21, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, ई-ऑफिस और आधार-बेस्ड अटेंडेंस में तेजी लाने के निर्देश

    July 21, 2026

    नारायणपुर में रेशम क्रांति: मलबरी और टसर से वनांचल में बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का नया ताना-बाना

    July 21, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की

    July 21, 2026

    राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

    July 21, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, ई-ऑफिस और आधार-बेस्ड अटेंडेंस में तेजी लाने के निर्देश

    July 21, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.