Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 19, 2026

    रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

    July 19, 2026

    हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश
    • हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा
    • शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान- ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन
    • राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन
    • गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन्मदिन पर दिया स्वच्छता का संदेश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को जनआंदोलन बनाने की अपील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      July 19, 2026

      राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

      July 19, 2026

      सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      July 18, 2026

      किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प, हो रहा है आमदनी में इजाफा

      July 18, 2026

      आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

      July 18, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर होगी भर्ती, स्थानीय युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर
    बस्तर

    बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर होगी भर्ती, स्थानीय युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार, कहा– बस्तर की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा

    Publicuwatch24.com-बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘बस्तर फाइटर्स’ के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इस विशेष बल का उद्देश्य माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करना है। प्रथम चरण में 1,500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
    राज्य सरकार की इस पहल के तहत भविष्य में बस्तर में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की संख्या चरणबद्ध तरीके से कम किए जाने के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं से बने बस्तर फाइटर्स को सौंपी जाएगी। सरकार का मानना है कि स्थानीय भाषा, संस्कृति और भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित युवा सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बना सकेंगे।
    इस निर्णय पर वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता मंत्री एवं बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा गृह मंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया।
    मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवाओं में प्रतिभा और साहस की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार ने उन्हें अपने ही क्षेत्र की सुरक्षा में भागीदारी का अवसर देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और बस्तर विकास एवं शांति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बस्तर के समग्र विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और माओवाद के स्थायी समाधान के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। बस्तर फाइटर्स भर्ती उसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।
    सरकार के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल विरोधी अभियानों में सहयोग करने तथा ग्रामीण एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
    बस्तर के युवाओं के लिए यह भर्ती न केवल एक सरकारी नौकरी का अवसर है, बल्कि अपने क्षेत्र की सुरक्षा, विकास और शांति स्थापना में प्रत्यक्ष योगदान देने का भी सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

    July 19, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान- ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन

    July 19, 2026

    लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम का तेंदूपत्ता सबसे ऊंची दर 10 हजार 909 में हुआ विक्रय

    July 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    By Publicuwatch AutherJuly 19, 20263

    सुशासन, किसान कल्याण और सामाजिक समरसता से सशक्त हो रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय रायपुर…

    रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

    July 19, 2026

    हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

    July 19, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान- ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन

    July 19, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 19, 2026

    रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

    July 19, 2026

    हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

    July 19, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.