publicuwatch24,-कोरबा। एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के SILO और CHP निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने वेतन भुगतान न होने के विरोध में गुरुवार को श्रमिक चौक पर प्रदर्शन किया. श्रमिकों के काम पर नहीं जाने से परियोजना का काम पूरी तरह से ठप है.
श्रमिकों का कहना है कि करीब दो माह पहले उन्होंने CGM कार्यालय का घेराव किया था. उस समय SECL के एरिया पर्सनल मैनेजर, बंसल कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच समझौता हुआ था कि हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच अनिवार्य रूप से वेतन दिया जाएगा, लेकिन इस माह भी कंपनी ने वादाखिलाफी की.
श्रमिकों ने बताया कि 10 तारीख को जब उन्होंने प्रबंधन से बात की तो सोमवार से बुधवार तक भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक पैसा नहीं आया. दोबारा पूछने पर अधिकारियों ने कहा “जब पेमेंट आएगा तब काम पर आना।” इस जवाब से श्रमिकों का आक्रोश और भड़क गया, जिसके बाद श्रमिक चौक पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया.
Trending
- एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन,डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम
- विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण से बढ़ी मजदूरी, हितग्राही ने जताया आभार
- जैव विविधता अनुसंधान में नई तकनीकों से परिचित हुए स्नातकोत्तर विद्यार्थी
- नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही, धमतरी में खुला सामूहिक सोलर प्लांट का नया अध्याय
- निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी, रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार
- छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : सीएम साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को जारी किए दिशा-निर्देश
- सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से चमकी फूलकली की किस्मत, बिहान ने बनाया आत्मनिर्भरता का प्रतीक
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
Friday, July 17
