Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

    September 30, 2026

    सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

    September 30, 2026

    बाढ़ आपदा में बचाव एवं राहत के लिए एनएमडीसी द्वारा बस्तर को 48 घंटे में पुणे से मिले 4 रेस्क्यू स्पीड बोट

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य
    • सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’
    • बाढ़ आपदा में बचाव एवं राहत के लिए एनएमडीसी द्वारा बस्तर को 48 घंटे में पुणे से मिले 4 रेस्क्यू स्पीड बोट
    • सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
    • डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बस्तर में सशक्तिकरण की नई मिसाल
    • आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
    • मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

      September 30, 2026

      सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

      September 30, 2026

      बाढ़ आपदा में बचाव एवं राहत के लिए एनएमडीसी द्वारा बस्तर को 48 घंटे में पुणे से मिले 4 रेस्क्यू स्पीड बोट

      September 30, 2026

      सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

      September 30, 2026

      उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

      September 30, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » बिहान योजना बनी रीता मिंज की नई उड़ान, ‘मिंज बस ट्रांसपोर्ट’ से आत्मनिर्भरता की लिखी मिसाल
    छत्तीसगढ

    बिहान योजना बनी रीता मिंज की नई उड़ान, ‘मिंज बस ट्रांसपोर्ट’ से आत्मनिर्भरता की लिखी मिसाल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-एमसीबी। कहते हैं कि यदि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो हर सपना साकार हो सकता है। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली रीता मिंज ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी से जूझने वाली रीता मिंज आज बिहान (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) की मदद से न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने गांव और आसपास की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई हैं। आज उनका ‘ मिंज बस ट्रांसपोर्ट ‘ व्यवसाय सफलता की नई मिसाल बन चुका है।
    रीता मिंज वसुंधरा महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। यह समूह 12 जुलाई 2017 को गठित हुआ था। समूह में कुल 10 महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आजीविका के नए अवसरों की तलाश की। बिहान मिशन के माध्यम से समूह को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिला, जिसने इन महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखी।
    शुरुआत में रीता मिंज एक सामान्य ग्रामीण महिला की तरह परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी और आय के सीमित साधन होने के कारण भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। ऐसे समय में उन्होंने बिहान योजना से जुड़कर अपने जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लिया। समूह की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और वित्तीय साक्षरता ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया कि यदि सही दिशा मिले तो वे स्वयं का व्यवसाय भी स्थापित कर सकती हैं।
    बिहान योजना के अंतर्गत उनके समूह को पहले 15 हजार रुपये की रिवॉल्विंग फंड (RF) सहायता प्राप्त हुई। इसके बाद 60 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) तथा 3 लाख रुपये का बैंक ऋण (Bank Linkage) उपलब्ध कराया गया। इन सभी वित्तीय सहयोगों के साथ रीता मिंज ने स्वयं भी निवेश कर अपने व्यवसाय को विस्तार दिया। कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये की प्रारंभिक निवेश व्यवस्था के आधार पर उन्होंने ‘ मिंज बस ट्रांसपोर्ट ‘ की शुरुआत की, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी।
    आज रीता मिंज का बस परिवहन व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग 80 हजार रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। अब उन्हें दैनिक आवश्यकताओं या व्यवसाय के लिए किसी साहूकार अथवा निजी ऋणदाता पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
    रीता मिंज की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। उन्हें देखकर अनेक महिलाएं भी स्व-सहायता समूहों से जुड़ रही हैं और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वे समय-समय पर समूह की बैठकों में अन्य महिलाओं को व्यवसाय, बचत और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित भी करती हैं।
    बिहान मिशन के अधिकारियों और समूह के सहयोग से रीता मिंज ने यह साबित कर दिया कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो और शासन की योजनाओं का सही उपयोग किया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी बड़े सपनों को साकार कर सकती हैं। आज उनका परिवहन व्यवसाय केवल आय का साधन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है।
    रीता मिंज का मानना है कि बिहान योजना ने केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास भी दिया। आज मैं सम्मानपूर्वक अपना व्यवसाय चला रही हूं और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हूं।
    आज वसुंधरा महिला स्व-सहायता समूह की यह सफलता यह संदेश देती है कि शासन की योजनाओं का सही लाभ उठाकर ग्रामीण महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं, अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं और समाज में नई पहचान स्थापित कर सकती हैं। रीता मिंज की यह प्रेरक यात्रा न केवल मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सफलता की एक जीवंत मिसाल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बस्तर में सशक्तिकरण की नई मिसाल

    September 30, 2026

    सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान; औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

    September 29, 2026

    ’कहानी सेवा की’ : ’लम्बा इंतजार हुआ खत्म, जमीन को मिला अपना अधिकार

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201967

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

    By Publicuwatch AutherSeptember 30, 20261

    गंभीर बीमारियों से लेकर आंख, हड्डी, हृदय और कैंसर तक की जांच व उपचार सुविधा…

    सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

    September 30, 2026

    बाढ़ आपदा में बचाव एवं राहत के लिए एनएमडीसी द्वारा बस्तर को 48 घंटे में पुणे से मिले 4 रेस्क्यू स्पीड बोट

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 30, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

    September 30, 2026

    सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

    September 30, 2026

    बाढ़ आपदा में बचाव एवं राहत के लिए एनएमडीसी द्वारा बस्तर को 48 घंटे में पुणे से मिले 4 रेस्क्यू स्पीड बोट

    September 30, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201967

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.