publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (आईपीएस) ने आज जिले के सभी सभी अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अनुशासन, जनोन्मुखी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की कार्यशैली अनुशासित, पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनता के प्रति जवाबदेह होनी चाहिए। उन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने तथा साफ-सुथरी वर्दी, उत्कृष्ट टर्नआउट एवं समयबद्ध ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश ● अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति ● सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित वर्दी, उत्कृष्ट टर्नआउट एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करें। ● प्रत्येक थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा करें। ● उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार हेतु प्रतिवेदन भेजें तथा लापरवाही एवं कदाचार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। विजिबल एवं बेसिक पुलिसिंग
● जिले में Visible एवं Basic Policing को प्रभावी बनाया जाए। ● सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में नियमित पैदल पेट्रोलिंग की जाए। ● भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर लगातार पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही ● नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जाए। ● जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबारों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जाए।
● चाकूबाजी की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। ● ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से चाकू मंगाने वाले व्यक्तियों पर भी सतत निगरानी रखकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। होटल-ढाबा एवं रात्रि गश्त ● होटल एवं ढाबों की नियमित चेकिंग की जाए। ● होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने अथवा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करते हुए कठोर कार्यवाही की जाए।
● सराफा लाइन, बैंक, एटीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में रात्रि गश्त के दौरान विशेष पेट्रोलिंग एवं नियमित चेकिंग की जाए। थाना प्रबंधन एवं संसाधनों का रखरखाव ● सभी थाना एवं चौकी परिसरों में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा परिसर को अपने घर की तरह साफ-सुथरा रखा जाए। ● शासकीय वाहनों एवं अन्य संसाधनों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। ● सभी थानों एवं चौकियों के सीसीटीवी कैमरे पूर्णतः कार्यशील एवं अद्यतन स्थिति में रहें। जनसुनवाई एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण ● थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी एवं आगंतुक के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। ● एफआईआर योग्य प्रकरणों में किसी भी प्रकार की टालमटोल न करते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया जाए। ● सभी ऑनलाइन पोर्टलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा सीसीटीएनएस में एफआईआर एवं अन्य प्रविष्टियां समय पर अपडेट की जाएं। ● तकनीकी समस्या आने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उसका शीघ्र निराकरण कराया जाए। ● NATGRID सहित उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अनुसंधान एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाया जाए। न्यायालयीन कार्य ● लंबित समंस एवं वारंटों की तामिली एवं निष्पादन में तेजी लाकर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
Trending
- एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य
- सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’
- बाढ़ आपदा में बचाव एवं राहत के लिए एनएमडीसी द्वारा बस्तर को 48 घंटे में पुणे से मिले 4 रेस्क्यू स्पीड बोट
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
- डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बस्तर में सशक्तिकरण की नई मिसाल
- आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
- मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026
Thursday, October 1
