publicuwatch24.-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू किये गये सीएम हेल्पलाइन 1076 से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है।सीएम हेल्पलाइन से दिव्यांग नूतन कुमार रजक को व्हीलचेयर मिला जिससे उसके कई कार्य आसान हो गया। ग्राम अर्जुनी स्थित बजरंग चौक शीतला मंदिर के पास रहने वाले 32 वर्षीय नूतन कुमार रजक का जीवन वर्ष 2025 में एक सड़क दुर्घटना के बाद पूरी तरह बदल गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनके दोनों पैर काटने पड़े। इस घटना ने न केवल उनकी शारीरिक क्षमता छीन ली, बल्कि घर से लगे छोटे से जनरल स्टोर तक पहुंचना भी उनके लिए बेहद कठिन हो गया। रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी दूसरों की मदद के बिना संभव नहीं रह गए।
ऐसे कठिन समय में एक दिन उन्होंने समाचार पत्र में सीएम हेल्पलाइन के बारे में पढ़ा। उनके मन में उम्मीद जगी कि शायद उनकी समस्या का भी समाधान इस माध्यम से हो सके। उन्होंने बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क किया। वहां उनकी बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी गई तथा उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक सप्ताह के भीतर उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी। व्हीलचेयर मिलने से अब नूतन कुमार रजक के लिए अपने जनरल स्टोर तक पहुंचना आसान हो गया है और वे फिर से आत्मविश्वास के साथ अपना काम संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल एक व्हीलचेयर नहीं, बल्कि नई जिंदगी और आत्मनिर्भरता की शुरुआत है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाला एक प्रभावी और भरोसेमंद माध्यम बन गया है, जिसने उनके जीवन में फिर से उम्मीद की रोशनी जगा दी।
Trending
- एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास-वैश्विक नवाचार और अनुसंधान के लिए 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया महा-समझौता
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं बालिका संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- ग्राम गनेकेरा में रागी प्रोसेसिंग का पहला यूनिट स्थापित, अब स्थानीय स्तर पर होगा अन्न का प्रसंस्करण
- प्रोजेक्ट सक्षम से जनजातीय बालिकाओं को मिलेगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया आधार
- बस्तर में प्रारंभिक शिक्षा का नया मॉडल : आंगनबाड़ी बनी बच्चों के सपनों की पाठशाला
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनने पर हीरालाल कश्यप को मिली राहत
- सौर सुजला योजना से किसान सुखनाथ सिंह की खेती को मिली नई दिशा
Wednesday, July 15
