publicuwatch24.-राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस रेंज में प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब नये आईजी ने पदभार ग्रहण किया। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय यादव ने सोमवार की सुबह राजनांदगांव रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
अवैध गतिविधियों पर लगाम कसना मुख्य प्राथमिकता
राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर-मोहला जिलों को मिलाकर बनी इस रेंज की कमान अब आईजी अजय यादव के हाथों में है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया है कि पुलिस का मुख्य फोकस बेसिक पुलिसिंग पर रहेगा। अपराधों के अनुसंधान, अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों जैसे कि अवैध शराब, सट्टा और जुए पर लगाम कसना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन में किसी भी प्रकार की मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में वे स्वयं जिलों का दौरा कर कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।
पुलिसिंग को और मजबूत करने का करेंगे प्रयास- IG
आईजी अजय यादव ने कहा कि उन्होंने राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर-मोहला के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली है। पूरे रेंज के बारे में समझा है, रेंज के क्राइम के पैटर्न को समझा है। बेसिक पुलिसिंग पर फोकस रहेगा और उसके साथ-साथ जो अपराधों के अनुसंधान, अपराधियों की पकड़, अवैध शराब, सट्टा-जुआ इत्यादि पर प्रभावी और कार्रवाई और यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिस की कोई मिलीभगत न हो। प्रत्येक जिले की आवश्यकता के अनुरूप वहां पर बेसिक पुलिसिंग को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
Trending
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
Saturday, November 14
