publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। पारंपरिक ऊर्जा के स्थान पर सौर ऊर्जा बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आ रही है। जिले के दुर्गम इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों में भी सोलर हाईमास्ट लाइटें चौक-चौराहे को रोशन कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के माध्यम से स्थापित सोलर हाई मास्ट लाइटें आदिवासी क्षेत्रों में सुरक्षा व प्रकाश व्यववस्था का मुख्य आधार बन गया है। इनके लगने से प्रमुख चौक-चौराहें, ग्रामीण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रात में भी दिन जैसी निर्बाध रोशनी रहती है, जिससे अपराधिक घटनाओं में कमी आई है और महिलाओं व राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
जिला प्रशासन से प्राप्त स्वीकृति उपरांत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कोरर शीतलापारा में सोलर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है, मौसम खराब होने या बिजली गुल होने की स्थिति में भी से सोलर हाईमास्ट लाइट पर्याप्त बैटरी बैकअप के कारण स्वचालित रूप से रात भर जगमगाती रहती हैं। ग्रामवासियों ने इसके लिए क्रेडा विभाग एवं शासन का आभार व्यक्त किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा
- छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास एवं सदस्य देवशरण सेन ने संभाला पदभार
- नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने किया महासमुंद जिले का दौरा,पैक्स कम्प्यूटरीकरण एवं वित्तीय समावेशन पर दिया विशेष बल
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियां तेज
- आईएफसी परियोजना ने बदली जिंदगी :नर्सरी उद्यमी बनकर बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान
- संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनीं बेटियों के लिए प्रेरणा
- किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी
Friday, July 17
