Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का लिया विस्तृत जायजा

    July 9, 2026

    बीजेपी कार्यकर्ताओ को मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं : रमन सिंह

    July 9, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली भूमिहीन परिवार की जिंदगी

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का लिया विस्तृत जायजा
    • बीजेपी कार्यकर्ताओ को मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं : रमन सिंह
    • शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली भूमिहीन परिवार की जिंदगी
    • जिले के हजारों किसान नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर प्राप्त कर रहे हैं बेहतर फसल
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में B.Tech प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू, 10 से 20 जुलाई तक करें पंजीयन
    • समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक
    • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान
    • 6 मवेशियों की मौत, रौंदकर तेज रफ्तार ट्रेलर फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का लिया विस्तृत जायजा

      July 9, 2026

      जिले के हजारों किसान नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर प्राप्त कर रहे हैं बेहतर फसल

      July 9, 2026

      इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में B.Tech प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू, 10 से 20 जुलाई तक करें पंजीयन

      July 9, 2026

      समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक

      July 9, 2026

      मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान

      July 9, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली भूमिहीन परिवार की जिंदगी
    सरगुजा

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली भूमिहीन परिवार की जिंदगी

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 9, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-अम्बिकापुर। शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं जरूरतमंद और वंचित परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। भूमिहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ से भूमिहीन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने हजारों परिवारों के जीवन को नई दिशा दी है। इन योजनाओं से न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिला है।
    जिले के में विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम करजी निवासी जनेऊराम नायक का परिवार शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर आज आत्मविश्वास के साथ जीवनयापन कर रहा है। जनेऊराम नायक ने बताया कि वे भूमिहीन परिवार से हैं और लंबे समय से कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते रहे हैं। स्वयं की कृषि भूमि नहीं होने के कारण परिवार की आय का एकमात्र साधन मजदूरी ही था। सीमित आय में परिवार की जरूरतों को पूरा करना काफी कठिन था, लेकिन शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और भविष्य के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।
    उन्होंने बताया कि उन्हें दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। यह राशि उनके जैसे भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इस सहायता से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने, बच्चों की जरूरतों को पूरा करने तथा दैनिक जीवन के खर्चों में काफी सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परेशानी होती थी, लेकिन अब शासन की सहायता से आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है।
    जनेऊराम नायक ने बताया कि उनके परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का आवास स्वीकृत होना रहा। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था और बरसात के दिनों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब उन्हें शासन की सहायता से पक्का घर मिला है, जिससे पूरा परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण के लिए आवश्यक भूमि की व्यवस्था भी हो गई है, जिससे वर्षों पुराना अपने घर का सपना साकार हुआ।
    उन्होंने यह भी बताया कि परिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन मिला है। पहले लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधनों पर भोजन बनाना पड़ता था, जिससे धुएं के कारण महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। अब गैस कनेक्शन मिलने से रसोई का कार्य आसान हो गया है और परिवार को स्वच्छ ईंधन का लाभ मिल रहा है।
    जनेऊराम नायक ने बताया कि उनके परिवार को महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का समन्वित लाभ मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा कहीं बेहतर हुई है।
    उन्होंने बताया कि उनके परिवार में वर्तमान में पांच सदस्य हैं। समय के साथ परिवार का विस्तार होने से आवास और आर्थिक सुरक्षा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही थी। ऐसे समय में शासन की योजनाओं ने उनके परिवार को नई उम्मीद और आत्मविश्वास दिया है। अब वे निश्चिंत होकर अपने परिवार के बेहतर भविष्य की योजना बना पा रहे हैं।
    जनेऊराम नायक ने कहा कि शासन की योजनाएं वास्तव में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से नियमित आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर, महतारी वंदन योजना से अतिरिक्त आर्थिक सहयोग तथा उज्ज्वला योजना से स्वच्छ ईंधन जैसी सुविधाओं ने उनके जीवन को बदल दिया है।
    उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिला, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और भूमिहीन परिवारों के जीवन में खुशहाली ला रही हैं तथा उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

    July 8, 2026

    नौगई ट्रिपल मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता विक्रमादित्य सिंह, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्क करने की मांग

    June 30, 2026

    आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का लिया विस्तृत जायजा

    By Publicuwatch AutherJuly 9, 20260

    बेहतर पर्यटक सुविधाओं और सुदृढ़ अधोसंरचना के माध्यम से छत्तीसगढ़ को आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाने…

    बीजेपी कार्यकर्ताओ को मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं : रमन सिंह

    July 9, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली भूमिहीन परिवार की जिंदगी

    July 9, 2026

    जिले के हजारों किसान नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर प्राप्त कर रहे हैं बेहतर फसल

    July 9, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का लिया विस्तृत जायजा

    July 9, 2026

    बीजेपी कार्यकर्ताओ को मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं : रमन सिंह

    July 9, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने बदली भूमिहीन परिवार की जिंदगी

    July 9, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.