panchayattantra24.- बस्तर। तीरथगढ़ जलप्रपात में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई। कार में सवार 4 युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी युवक रायपुर के रहने वाले हैं।
मानसून में तीरथगढ़ जल प्रपात की सैर करने आए हुए थे। इसी बीच जल प्रपात के नजदीक ही उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को खबर की गई। हादसे की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और 108 की टीम ने कार में फंसे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार में सवार चारों युवक रायपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
Trending
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की जनसुनवाई
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी नामनिर्दिष्ट पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह
- महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल
- बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
Tuesday, July 7
