publicuwatch24.-कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई. दुकानें से आग की लपटें और धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अधिकांश बाजार बंद था। देर रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर से धुआं निकलते देखा। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया. दुकान बुझाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई. आग ने पूरी दूकान को चपेट में ले लिया था. सारा सामान जलकर खाक चुका था.
दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग समय रहते काबू में आ गई, जिससे वह बगल की दुकानों तक नहीं फैल पाई। फिलहाल आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. दुकान संचालक के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. वहीं मामले की जांच जारी है.
Trending
- वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात
- नकटी में अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार का पुनर्वास मॉडल, 65 परिवारों को मिला पक्का आशियाना
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विजन पर अमल: कबीरधाम में ‘मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को मिली रफ्तार
- समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
- मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
- धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात: खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
- कुरकुट नदी से हो रहा था अवैध उत्खनन, जंगल में बनाए गए गुप्त रास्ते का खुलासा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बन रही जनसेवा, सुशासन और त्वरित समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम
Wednesday, July 1
