Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात

    July 1, 2026

    नकटी में अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार का पुनर्वास मॉडल, 65 परिवारों को मिला पक्का आशियाना

    July 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विजन पर अमल: कबीरधाम में ‘मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को मिली रफ्तार

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात
    • नकटी में अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार का पुनर्वास मॉडल, 65 परिवारों को मिला पक्का आशियाना
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विजन पर अमल: कबीरधाम में ‘मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को मिली रफ्तार
    • समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
    • मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
    • धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात: खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
    • कुरकुट नदी से हो रहा था अवैध उत्खनन, जंगल में बनाए गए गुप्त रास्ते का खुलासा
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बन रही जनसेवा, सुशासन और त्वरित समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात

      July 1, 2026

      नकटी में अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार का पुनर्वास मॉडल, 65 परिवारों को मिला पक्का आशियाना

      July 1, 2026

      उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विजन पर अमल: कबीरधाम में ‘मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को मिली रफ्तार

      July 1, 2026

      समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

      July 1, 2026

      मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर

      July 1, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात: खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
    छत्तीसगढ

    धमतरी जिले को मिली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात: खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 1, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    आदिवासी अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं पूर्णतः निःशुल्क आवासीय शिक्षण वातावरण
    धमतरी को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात, जिले में खुलेगा दूसरा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
    publicuwatch24.-धमतरी।अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जनजातीय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धमतरी जिले को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले में एक नए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नवीन संस्थान के प्रारंभ होने से जिले के दूरस्थ, वनांचल एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रतिभावान जनजातीय छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट, आधुनिक एवं पूर्णतः निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
    उल्लेखनीय है कि जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत पथररीडीह में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासित शिक्षण व्यवस्था, अत्याधुनिक अधोसंरचना तथा खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के कारण प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मॉडल विद्यालयों में अपनी पहचान बना चुका है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा क्षेत्रीय आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा जिले में दूसरे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
    नवीन विद्यालय के प्रारंभ होने से जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक डिजिटल कक्षाएं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, खेल सुविधाएं तथा व्यक्तित्व विकास के विविध अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित छात्र-छात्राओं को पूर्णतः निरूशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, गणवेश, अध्ययन सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी समान अवसर प्राप्त होंगे।
    विद्यालय में नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ NEET] JEE] CLAT सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष अकादमिक मार्गदर्शन, अनुभवी शिक्षकों का सहयोग तथा कैरियर काउंसिलिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही खेल, कला, संस्कृति, नेतृत्व क्षमता एवं जीवन कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
    नवीन विद्यालय की स्थापना से स्थानीय स्तर पर अध्यापन, छात्रावास संचालन, सुरक्षा, रखरखाव एवं अन्य सहायक सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि जनजातीय अंचलों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का सशक्त माध्यम है। शासन की यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को महानगरों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन एवं प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यालय की स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों और बच्चों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। यह संस्थान जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ जनजातीय समाज के समग्र सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
    कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का शीघ्र चिन्हांकन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिले को मिली इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक सौगात पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, शिक्षाविदों एवं आदिवासी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार प्रकट किया है। यह पहल निश्चित रूप से जनजातीय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने समय-सीमा की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

    June 30, 2026

    जंगल में चल रही अवैध शराब भट्टी पर दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, ग्रामीणों ने घर से बाहर निकाला सामान, भारी पुलिस बल मौजूद

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात

    By Publicuwatch AutherJuly 1, 20260

    मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि publicuwatch24.-रायपुर। वीबी जी राम जी के लागू…

    नकटी में अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार का पुनर्वास मॉडल, 65 परिवारों को मिला पक्का आशियाना

    July 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विजन पर अमल: कबीरधाम में ‘मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को मिली रफ्तार

    July 1, 2026

    समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

    July 1, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात

    July 1, 2026

    नकटी में अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार का पुनर्वास मॉडल, 65 परिवारों को मिला पक्का आशियाना

    July 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विजन पर अमल: कबीरधाम में ‘मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को मिली रफ्तार

    July 1, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.