publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे एक हमाल की दिनदहाड़े डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सो रहे व्यक्ति के सिर पर लगातार लकड़ी के बत्ते से वार करता दिखाई दे रहा है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
सुबह नशे की हालत में हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, सुबह आरोपी और मृतक के बीच नशे की हालत में विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी नशे में नग्न हो गया था और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। विवाद के दौरान मृतक ने आरोपी की पिटाई कर दी थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बदला लेने के लिए दोपहर में हमला कर उतारा मौत के घाट
बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने दोपहर में वारदात को अंजाम दिया। मृतक राजेश महाराज नामक हमाल चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ 30 से 35 बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक और आरोपी हमाल थे, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि मृतक और उसके साथ रहने वाला एक अन्य हमाल, दोनों नशेड़ी प्रवृत्ति के थे और खानाबदोश जिंदगी जी रहे थे। दोनों के बीच आपसी विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। दोपहर के वक्त राजेश महाराज नामक हमाल चबूतरे पर सोया हुआ था कि अचानक आरोपी वहां पहुंचा और लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। फिलहाल, आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
