publicuwatch24.-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों और पावर कंपनी के वादा खिलाफी के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का शंखनाद कर दिया है ।भारतीय मजदूर संघ से संबंध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के नेतृत्व में यह मोर्चा खोल दिया है महासंघ बिलासपुर क्षेत्र के सचिव रवि कांत सिंह ठाकुर ने बताया कि राज्य शासन की पूर्व में मिली सैद्धांतिक सहमति के बावजूद आज तक विद्युत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली लाभ से वंचित रखा गया है कर्मचारियों की प्रमुख लंबित मांगों में पुरानी पेंशन लागू करने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नई भर्ती, लंबित पदोन्नति आदेश जारी करने, तकनीकी तथा कंप्यूटर भत्ता देने, वेज रिवीजन कमेटी गठित करने और ठेका श्रमिकों को सीधे पावर कंपनी से भुगतान तथा भरती में प्राथमिकता देने जैसी मांग शामिल है।
अपनी इन्हीं जायज मांगों के लिए कर्मचारी संघ ने तीन चरणों में आंदोलन के रूपरेखा तैयार की और मैदान में उतर चुके हैं। 1 जून से 30 जून तक प्रथम चरण में पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान और जनसंपर्क के माध्यम से कर्मचारियों को एकजुट कर रहे हैं।
बताया गया है कि द्वितीय चरण में 1 जुलाई से 9 जुलाई तक सभी क्षेत्रीय मुख्यालय को मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसकी शुरुआत 1 जुलाई को बिलासपुर तिफरा मुख्यालय में कर्मचारियों द्वारा आम सभा और धरना प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा ।इसी तारतम्य में 10 जुलाई को महा धरना रायपुर डगनिया के मुख्यालय में किया जाएगा, मांग पूरी न होने पर 17 अगस्त से काम बंद हड़ताल की चेतावनी की सूचना दी जाएगी।
जिससे पूरे प्रदेश में विद्युत व्यवस्था ठप होने और ब्लैकआउट होने की संभावना है।
इसी क्रम में आज बिलासपुर क्षेत्र अंतर्गत मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और पेंड्रा रोड मरवाही में सघन हस्ताक्षर अभियान तथा जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Trending
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
- बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक हाट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का औचक दौरा
- नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बच्चों की मुस्कान लौटीः बछरूडूबा आंगनबाड़ी भवन मुक्त होने से फिर शुरू हुई पोषण और शिक्षा की गतिविधियां
- ’महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
- रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती
- पुरानी पेंशन और कर्मचारी संबंधी मांगों के लिए बिजली कर्मचारी हुए लामबंद
- मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी
Saturday, June 27
