publicuwatch24.-मुंगेली। वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा तेंदुआ घायल हुआ है. घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. शुरूआती जांच में क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर संघर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कक्ष क्रमांक 1529 पीएफ के सामान्य वनक्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7 बजे कंचनपुर बेरियर के चौकीदार ने तेंदुए का शव देखा. इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और रातभर शव की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई. बताया जा रहा है कि घायल तेंदुआ जंगल की ओर चला गया है. देर रात तक खोजबीन के बावजूद वह अबतक विभाग की नजर में नहीं आया है.
ग्रामीणों ने बताया कि घटना से कंचनपुर क्षेत्र में दो तेंदुओं के आपस में लड़ने जैसी तेज आवाजें सुनाई दी थीं. ग्रामीणों की आशंका है कि आपसी संघर्ष में नर तेंदुए की मौत हुई हो सकती है. हालांकि वन विभाग ने मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कानन पेंडारी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है.
Trending
- डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : CM विष्णुदेव साय
- चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली स्वीकृति, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार
- तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर
- पूर्व CM भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका : आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप, याचिका निरस्त करने की मांग खारिज
- बड़ी खबर: सत्ताधारी दल में रेत का विवाद हुआ खूनी, फॉर्च्यूनर सवार भाजपा नेता को जलाकर मारा! हिरासत में लिए गए 4 आरोपियों में पार्टी नेता भी शामिल
- हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच हम सभी की जिम्मेदारी – कलेक्टर लंगेह
- शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी
Wednesday, June 17
