publicuwatch24.-केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, टैंकर केशकाल घाट से गुजर रहा था। इसी दौरान घाट के दूसरे मोड़ पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया।
इसे देखकर कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। टैंकर चालक उदय ठाकुर ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद उन्होंने तुरंत स्थिति को समझा और टैंक का सेफ्टी वाल्व खोल दिया। इससे ऑक्सीजन नियंत्रित तरीके से बाहर निकलती रही और टैंक के अंदर दबाव नहीं बढ़ा। चालक के अनुसार, यदि टैंक पूरी तरह बंद रहता तो दबाव बढ़ने से बड़ा हादसा हो सकता था। इससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका थी। उनकी समझदारी और तत्परता से संभावित खतरा टल गया।
Trending
- गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
- सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण
- गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्रामसभा आयोजित
- सुरक्षित छत, नया आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन
- योजना से बदला जीवन : नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद, पढ़ाई को मिली नई उड़ान
- सेवा संकल्प अभियान की अनूठी पहल, 106 ग्रामीणों को मिला उपचार, जांच और योजनाओं का लाभ
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से सुबलाया चौहान को मिला पोषण और सुरक्षित मातृत्व का संबल
- मोहला-मानपुर में फिर बाघ की दस्तक, दिनदहाड़े पांच बकरियों का शिकार; चराने गई महिलाओं ने भागकर बचाई जान
Saturday, October 3
