Publicuwatch24.com-सूरजपुर। राज्य सरकार द्वारा किसानों को उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से किसान कम संसाधनों में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं और कृषि को अधिक लाभकारी बना रहे हैं।
सूरजपुर जिले के ग्राम ऊँचडीह के बैगापारा निवासी किसान देवराज सिंह इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं, जिन्होंने नैनो यूरिया के सफल उपयोग से अपनी खेती में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं।
करीब 2.50 एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले देवराज सिंह पिछले दो वर्षों से धान एवं सब्जी फसलों में नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं। उनका अनुभव है कि नैनो यूरिया के प्रयोग से फसलों की वृद्धि बेहतर होती है तथा उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है। धान की फसल में अच्छी गुणवत्ता वाली और वजनदार बालियां प्राप्त हो रही हैं, वहीं सब्जी फसलों में भी संतोषजनक परिणाम मिले हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सहकारी समितियों और अधिकृत विक्रय केंद्रों के माध्यम से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी सहित विभिन्न उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को समय पर कृषि आदान प्राप्त हो रहे हैं। इससे खेती-किसानी के कार्यों में सुविधा और दक्षता दोनों बढ़ी हैं।
देवराज सिंह के अनुसार नैनो यूरिया का उपयोग पारंपरिक दानेदार यूरिया की तुलना में अधिक सुविधाजनक है। दूरस्थ खेतों तक बड़ी मात्रा में उर्वरक पहुंचाने की चुनौती को नैनो यूरिया ने काफी हद तक आसान बनाया है। इसकी छोटी बोतल को आसानी से खेत तक ले जाया जा सकता है तथा स्प्रे के माध्यम से फसलों पर उपयोग किया जा सकता है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।
उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। उनका मानना है कि आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से फसलों की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर उत्पादन और खेती की लागत प्रबंधन में मदद मिल सकती है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- अबूझमाड़ नारायपुर का हाल, दशकों से ग्रामीण सड़क बनने का कर रहे इंतजार
- राजनांदगांव में गणेश झांकी निकलने की तारीख बदली, राजधानी में बदल सकती है तिथि
- विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश : सीएम साय ने सभी कलेक्टरों से कहा – अलर्ट रहें, आम जनता को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
- वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम: CM साय बोले- बच्चों के कंधों पर टिका है देश का भविष्य
- केंद्रीय जेल में बंदी से बातचीत का वीडियो वायरल, मोबाइल अंदर पहुंचने के दावे की जांच जरूरी
Friday, September 25
