publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लमना की ललिता वर्षों से वे अपने परिवार के स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को लेकर चिंतित रहती थीं। किसी भी गंभीर बीमारी या आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में इलाज का खर्च उनके परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता था। इसी बीच सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम लमना में आयोजित जनसमस्या शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने के बाद ललिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि अब उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक परेशानियों का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
ललिता ने कहा कि पहले उन्हें इलाज के बढ़ते खर्च की चिंता रहती थी, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड मिलने से उन्हें सुरक्षा और विश्वास का एहसास हुआ है। यह कार्ड उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी पहल और सुशासन तिहार शिविर के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं और पात्र लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रतानुसार हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
