publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। फोटो कॉपी और मशरूम एवं महुआ व्यवसाय से बबली यादव की बढ़ी आयमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और बिहान कार्यक्रम से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत चुकतीपानी की श्रीमती बबली यादव ने अपने मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता की नई कहानी लिखी है। बबली जागृति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से लोन प्राप्त कर कंप्यूटर खरीदा और अपने घर पर फोटो कॉपी एवं कंप्यूटर संबंधी कार्य शुरू किया। इससे उन्हें नियमित आय मिलने लगी। साथ ही गांव के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने लगी।
बबली यादव मशरूम की खेती की शुरुआत की, जिससे अतिरिक्त आमदनी होने लगी। कृषि आधारित इस कार्य ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इतना ही नहीं, वे पीजी समूह के माध्यम से महुआ खरीदी का कार्य भी कर रही हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय का अवसर मिल रहा है। बबली का कहना है कि इन सभी गतिविधियों से उनकी मासिक आय लगभग 10 हजार रुपए तक हो जाती है। आज वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास एवं महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
Trending
- बैटरी चलित ट्राइसाइकिल बनी पुरोचन के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई राह
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- महतारी वंदन योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर, आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना
- नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद
- महानदी में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, खनिज विभाग ने 4 ट्रैक्टर जब्त किए
- 11 जून को होगी बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा
Wednesday, June 10
