publicuwatch24.-मरवाही। सीएम साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम नीमधा में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से आमजनों एवं हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। इस दौरान ‘बिहान’ स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लखपति दीदी बनने की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। यह जानकर संतोष हुआ कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
इस अवसर पर जनअपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की गई, जो क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देंगे। साथ ही अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़े रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ सूरजपुर जिले की शिवनंदनपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों से आत्मीय भेंट हुई। सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिवनंदनपुर नगर पंचायत में मिली यह विजय भारतीय जनता पार्टी की सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह जनादेश केवल एक जीत नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और विश्वास को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अंत्योदय के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। पुनः आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके सफल कार्यकाल एवं शिवनंदनपुर नगर पंचायत की निरंतर प्रगति की मंगलकामना करता हूँ।
Trending
- भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो: पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन
- चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन
- समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
- जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन
- मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट
- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से बदल रही किसानों की तस्वीर, जशपुर के सुधीर लकड़ा बने प्रेरणा स्रोत
- जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति
Sunday, June 7
