publicuwatch24.-सूरजपुर। गांजा तस्करी के लिए तस्कर अनोखे-अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं. ऐसे ही एक मामले में बस के जरिए परिवहन किए जा रहे 2 करोड़ रुपए कीमत का 20 क्विंटल ‘हरा सोना’ पुलिस ने जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली में बस के जरिए गांजा का परिवहन किया जा रहा था. नीलम ट्रांसपोर्ट की बस अंबिकापुर से मध्यप्रदेश के कटनी जिला जा रही थी. बस में झाड़ू की आड़ में टोकरी में रखकर ले जाए जा रहे 20 क्विंटल गांजा को पुलिस ने 112 की मदद जब्त करने में कामयाबी हासिल की है.
पुलिस की इस कार्रवाई से यह बात सामने आई कि परिवहन का कोई भी साधन तस्करों से नहीं बचा है. इसके लिए किसी भी भी जरिया बनाया जा सकता है. बहरहाल, पूरे वाकये में अच्छी बात यह रही कि बस का सहारा लेने के बाद भी तस्कर गांजा की तस्करी में सफल नहीं हो पाए. इसके बाद अब उन्हें तस्करी के लिए कोई और दूसरी तरकीब निकालनी पड़ेगी.
Trending
- भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो: पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन
- चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन
- समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
- जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन
- मुख्यमंत्री साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट
- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से बदल रही किसानों की तस्वीर, जशपुर के सुधीर लकड़ा बने प्रेरणा स्रोत
- जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति
Sunday, June 7
