publicuwatch24.-रायपुर। तेलीबांधा में गांजा तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। थाना तेलीबांधा में सूचना प्राप्त होने पर की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है की सूचना पर घटनास्थल देवार पारा में रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक साहू पिता दिनेश साहू उम्र 24 साल निवासी सुभाष नगर, देवार पारा तेलीबांधा के कब्जे से 3.149 किलोग्राम गांजा मिलने से मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना तेलीबांधा में विधि सम्मत कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 197/26 धारा 20(बी)एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, एवं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया था।आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास रखे गांजा को आशीष वाधवानी से प्राप्त करना बताया था।
अपराध कायमी उपरांत से निरंतर आशीष वाधवानी की पतासाजी की जा रही थी,किंतु आशीष वाधवानी घटना समय से निरंतर फरार चल रहा था, जो दिनांक 02.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिलना पर की आशीष वाधवानी देवार पारा जल विहार कॉलोनी आसपास गांजा बिक्री करने के फिराक में है की सूचना पर तुरंत विशेष टीम बनाकर रेड कार्यवाही की गई जो आरोपी आशीष वाधवानी पिता सुंदर वाधवानी उम्र 31 वर्ष निवासी सुभाष नगर देवार पारा तेलीबांधा को जलविहार कॉलोनी से गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया एवं आरोपी के कब्जे से 4.327 किलोग्राम गांजा को जप्त कर आरोपी को थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस में गिरफ्तार किया गया विधि सम्मत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Trending
- तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
Saturday, November 7
