publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत तुरंगा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उन्होंने मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक शेड एवं सीसी रोड के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि खेल, संस्कृति और बुनियादी अधोसंरचना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के महत्वपूर्ण आधार होते हैं। मिनी स्टेडियम से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं सांस्कृतिक शेड सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को बेहतर और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पंचायत पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
