Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खड़े वाहन से टकराई फायर ब्रिगेड, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर

    May 26, 2026

    BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

    May 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खड़े वाहन से टकराई फायर ब्रिगेड, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर
    • BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज
    • छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत
    • कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज: PCC चीफ दीपक बैज के साथ बड़ी संख्या कांग्रेसियों का थाने के बाहर धरना, टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल
    • मंत्रालय में 1 जून से आदेश, केवल ई-फाइल स्वीकार करेंगे अफसर
    • नितिन नवीन से मिले CM साय
    • ​राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नए दौर की शुरुआत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

      May 26, 2026

      मंत्रालय में 1 जून से आदेश, केवल ई-फाइल स्वीकार करेंगे अफसर

      May 26, 2026

      नितिन नवीन से मिले CM साय

      May 26, 2026

      ​राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      May 25, 2026

      छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नए दौर की शुरुआत

      May 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज: PCC चीफ दीपक बैज के साथ बड़ी संख्या कांग्रेसियों का थाने के बाहर धरना, टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल
    सरगुजा

    कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज: PCC चीफ दीपक बैज के साथ बड़ी संख्या कांग्रेसियों का थाने के बाहर धरना, टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले को फर्जी बताते हुए कांग्रेस ने बिश्रामपुर थाने के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बीते 16 घंटों से धरने पर बैठे हैं, जबकि देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन से मामले में स्पष्टता की मांग की।
    धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद
    बिश्रामपुर थाने के बाहर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह मामला राजनीतिक दबाव में दर्ज किया गया है और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। पार्टी ने मांग की है कि दर्ज मामला तुरंत वापस लिया जाए।
    टीएस सिंहदेव ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
    पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ उपस्थित हैं। प्रशासन को चाहिए कि आकर बात करे और स्थिति स्पष्ट करे कि मामला क्या है। यदि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है तो यह बताया जाए कि हथियार चलाया गया या रखा गया था, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। अधिकारियों से चर्चा करने पर बताया गया कि अभी जांच चल रही है। यदि जांच चल रही है तो फिर धारा कैसे लगाई गई।
    उन्होंने कहा कि यदि कोई गलत काम कर रहा है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन यदि बिना आधार के आर्म्स एक्ट की धारा लगाई जा रही है तो यह सवाल उठता है कि क्या कोई हथियार बरामद हुआ या किसी पर हथियार से हमला किया गया। ऐसी परिस्थितियों से ऐसा प्रतीत होता है कि चुनावी प्रक्रिया में कांग्रेस के साथियों को निशाना बनाया जा रहा है।
    क्या है मामला
    जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में पहली बार हो रहे आम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में घमासान देखने को मिल रहा है। जहां चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा हथियार के साथ गाली-गलौज और धमकी देने की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जिसको लेकर कांग्रेसी रविवार को थाने पहुंचे और इधर से भी आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया है। इसी को लेकर पार्टी आंदोलन पर उतर आई है।
    शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन पर गाली-गलौज और धमकी से जुड़े मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के दबाव में मामला दर्ज किया गया है, जबकि उनकी ओर से दिए गए आवेदन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी को लेकर पार्टी आंदोलन पर उतर आई है।
    गौरतलब है कि 1 जून को नगर पंचायत शिवनंदनपुर का पहला नगर पंचायत चुनाव होने जा रहा है, जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
    दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा आंदोलन
    कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के विरुद्ध दर्ज आर्म्स एक्ट मामले के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद कांग्रेस के अन्य नेता भी मौके पर पहुंचने लगे। इस दौरान धरना स्थल पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी पहुंचीं। इसके अलावा पूर्व विधायक गुलाब कमरो, अम्बिका सिंहदेव सहित संभाग के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने के सामने डटे हुए हैं।
    भूपेश बघेल भी प्रदर्शन में होंगे शामिल
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज सूरजपुर दौरे पर रहेंगे। वे कांग्रेस द्वारा जारी धरना प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच सूरजपुर पहुंचेंगे। इस दौरान बिश्रामपुर थाने के बाहर जारी प्रदर्शन में शामिल होंगे और मामले को लेकर समर्थन जताएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    गायत्री परियोजना प्रभावितों के लिए बड़ी सौगात : जोबगा में 95 रोजगार का रास्ता साफ

    May 16, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना- अरूना के घर अब सूरज की रोशनी से रोशन, बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति

    May 14, 2026

    शासन तिहार 2026 सरकार आपके द्वार : राशन कार्ड से दूर हुई ममता की चिंता अब बच्चों के पालन-पोषण में होगी आसानी

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    खड़े वाहन से टकराई फायर ब्रिगेड, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर

    By Publicuwatch AutherMay 26, 20260

    publicuwatch24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां आग बुझाने…

    BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

    May 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत

    May 26, 2026

    कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज: PCC चीफ दीपक बैज के साथ बड़ी संख्या कांग्रेसियों का थाने के बाहर धरना, टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल

    May 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खड़े वाहन से टकराई फायर ब्रिगेड, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर

    May 26, 2026

    BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

    May 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत

    May 26, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202023
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.