publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया, इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने तथा गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज शाम कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह मीटिंग शाम 6 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। राज्य में चल रहे सुशासन तिहार के बीच होने वाली यह कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में प्रशासनिक, विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
आज शाम दिल्ली से लौटेंगे मुख्यमंत्री
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। सरकार की ओर से फिलहाल बैठक का विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
Trending
- खड़े वाहन से टकराई फायर ब्रिगेड, चालक की मौत, कंडक्टर गंभीर
- BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत
- कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज: PCC चीफ दीपक बैज के साथ बड़ी संख्या कांग्रेसियों का थाने के बाहर धरना, टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल
- मंत्रालय में 1 जून से आदेश, केवल ई-फाइल स्वीकार करेंगे अफसर
- नितिन नवीन से मिले CM साय
- राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नए दौर की शुरुआत
Tuesday, May 26
