publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठमुंडा निवासी श्रीमती कविता महत का आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड समाधान शिविर में बनाया गया। आयुष्मान कार्ड बनने से अब उन्हें और उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। ’शिविर में मिला त्वरित समाधान’
श्रीमती कविता महत ने बताया कि पहले उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी की चिंता बनी रहती थी। लेकिन सुशासन तिहार शिविर में अधिकारियों की सहायता से उनका कार्ड आसानी से बन गया। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
’ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने की अपील’
श्रीमती कविता महत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए, ताकि बीमारी के समय आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
’गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं’
उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि शिविरों में विभागीय अधिकारी स्वयं गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
