publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं की जमीनी हकीकत और रिस्पांस टाइम परखने के लिए एक अनोखा कदम उठाया। उन्होंने खुद पीड़ित बनकर डायल 112 का टेस्ट लिया। शिकायत के बाद जैसी ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची, तो उन्होंने गाड़ी और उससे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
दरअसल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा डायल 112 की कार्यप्रणाली को परखने के लिए खुद पीड़ित बन गए और अपनी शिकायत दर्ज कराई। विजय शर्मा ने डायल 112 को कॉल कर कहा कि बेमेतरा थाने के पास एक्सीडेंट हुआ है, जिसके लिए डायल 112 की जरुरत है। शिकायत के दर्ज होने के कुछ देर बाद मौके पर डायल 112 की गाड़ी पहुंच गई।
इसके बाद उन्होंने खुद गाड़ी और उससे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं, लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस, रिस्पांस सिस्टम और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी अधिकारियों से ली।
बता दें कि 18 मई को डायल 112 की 400 से ज्यादा अत्याधुनिक वाहनों का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों शुभारंभ किया गया। यह सेवा 24×7 संचालित होगी। इसमें जीआईएस आधारित मॉनिटरिंग, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग, एसआईपी ट्रंक टेक्नोलॉजी और स्वचालित कॉलर लोकेशन पहचान जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा गया है। नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Sunday, November 8
