publicuwatch24.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसापाली के धरती आबा शिविर में शामिल हुई। इस दौरान परसापाली के सरपंच एवं पंचों के द्वारा सुदर्शन हिरवानी ग्राम पंचायत सचिव परसापाली के विरुद्ध ग्राम पंचायत में नियमित उपस्थित नहीं होने, आम नागरिकों के आवेदन पत्र लेने हेतु ग्राम पंचायत में नही आने, जन्म-मृत्यु पंजीयन नही करने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में गंभीर शिकायत प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर द्वारा त्वरित रूप से शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुदर्शन हिरवानी ग्राम पंचायत सचिव परसापाली को निलंबित करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिया गया। जिस पर इन्द्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ द्वारा सुदर्शन हिरवानी को उनके सरकारी कार्य में लापरवाही के कारण उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ निर्धारित किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Monday, November 16
