publicuwatch24.-कांकेर। जिले के अंतागढ़ इलाके में तेंदूपत्ता से भरा एक ट्रक बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद आग का गोला बन गया। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जल उठा और लाखों रुपये का तेंदूपत्ता समेत पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। पूरा मामला अंतागढ़ – सोनपुर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है जहां ट्रक में हेटारकसा और बोगान फड़ का तेंदूपत्ता लोड था। जैसे ही ट्रक खरीदी केंद्र के पास पहुंचा, वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। सूखी पत्तियां होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि करंट और आग का एहसास होते ही ड्राइवर और हेल्पर ने फौरन ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में लाखों रुपये का तेंदूपत्ता और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Monday, November 16
