publicuwatch24.-महासमुंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम को समाधान शिविर हेतु बस के माध्यम से रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक बस यात्रा के जरिए ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं शासकीय कार्यों में मितव्ययिता का संदेश दिया गया। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के समुचित उपयोग को लेकर लगातार अपील की जा रही है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बस के माध्यम से शिविर स्थल तक भेजने की पहल की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में भी सुशासन तिहार एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों में सामूहिक बस यात्रा को प्राथमिकता देने की बात कही।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
- प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा
- प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
- करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात
- रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग लगातार कर रहा है कार्रवाई
- विशेष आलेख -राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजीवनी बना डायल 1033
- मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Friday, May 22
