publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर की रहने वाली एक भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला नेत्री ने कारोबारी पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है. दिल्ली में ही उनकी मुलाकात हुई थी, तब आरोपी कारोबारी ने माइनिंग में निवेश के बहाने महिला से नजदीकियां बनाई थी. आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने महिला के साथ दिल्ली में दुष्कर्म किया. महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहती है. वो भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रही थी. अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था. करीब दो साल पहले उनकी पहचान रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई. इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए भाजपा नेत्री को भी निवेश करने पर अच्छी कमाई का लालच दिया. जिसके बाद आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से निवेश कराया. इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा.
भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद आरोपी उल्टा महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करता रहा. भाजपा नेत्री के मुताबिक कारोबारी संजय सिंह ने किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए. महिला ने आरटीजीएस सहित अलग-अलग माध्यम से रुपए लिए, जिसके बाद वो नकद इन्वेस्ट करने का झांसा देता रहा. बाद में महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तब उल्टा कारोबारी उसे ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा. मानसिक रूप से परेशान होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
Trending
- लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति समागम में बोले विष्णुदेव साय — जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास
- माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जशपुर में विकास कार्यों की समीक्षा : लोकार्पण-शिलान्यास के बाद शिलापट्ट नहीं लगा, तो होगी कड़ी कार्रवाई- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- जनजातीय गरिमा उत्सव ने बदली पहाड़ी कोरवा रोन्ही की जिंदगी
- जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से वनांचल में सुशासन- पतरापारा और बराहनगर के ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ
- रायपुर : पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन
- मैं टीएस सिंहदेव के किसी भी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता : भूपेश बघेल
- जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्रों में हुए आयोजन
Monday, May 25
