Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा

    May 20, 2026

    जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत रू स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026

    रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही बात

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा
    • जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत रू स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी
    • रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही बात
    • वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने CG डॉयल 112 के तहत रायगढ़ को मिले 16 अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहनों को दिखाई हरी झंडी
    • रायपुर में दौड़ेगी डायल-112 की 54 नई गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, दीपक बैज का मोबाइल नहीं मिलने पर कही ये बात…
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • ’जशपुर में नशामुक्ति केंद्र एवं सियान गुड़ी के हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’
    • जशपुर में 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही नियमित फिजियोथेरेपी सुविधा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा

      May 20, 2026

      रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही बात

      May 20, 2026

      रायपुर में दौड़ेगी डायल-112 की 54 नई गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, दीपक बैज का मोबाइल नहीं मिलने पर कही ये बात…

      May 20, 2026

      शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

      May 20, 2026

      ’जशपुर में नशामुक्ति केंद्र एवं सियान गुड़ी के हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’

      May 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » विशेष लेख-आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
    रायपुर

    विशेष लेख-आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 20, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति को एक साथ जोड़ते हुए राज्य सरकार ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जिसने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिरता की नई रोशनी जगाई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पूरक पोषण आहार (रेडी-टू-ईट) के निर्माण एवं वितरण का दायित्व महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपकर सरकार ने महिलाओं को केवल रोजगार ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी का अवसर भी प्रदान किया है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई यह पहल राज्य में महिला सशक्तिकरण और पोषण सुरक्षा के समन्वित मॉडल के रूप में उभर रही है। पहले जहां पूरक पोषण आहार निर्माण का कार्य बाहरी एजेंसियों के माध्यम से किया जाता था, वहीं अब यह जिम्मेदारी गांव की महिलाओं ने संभाल ली है, इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित हुआ है और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रही है।
    राज्य सरकार ने प्रथम चरण में रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलें में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है। इन छह जिलें के 42 महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी-टू-ईट पोषण आहार निर्माण एवं वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन समूहों के माध्यम से हजारों महिलाओं को रोजगार मिली है और वे अब संगठित रूप से उत्पादन, पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और वितरण का कार्य संभाल रही हैं।
    प्रदेश का पहला रेडी-टू-ईट उत्पादन रायगढ़ जिले में प्रारंभ हुआ, जिसने पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कोरबा जिले में 10, रायगढ़ में 10, सूरजपुर एवं बलौदाबाजार-भाटापारा में 7-7, बस्तर में 6 तथा दंतेवाड़ा में 2 महिला स्व-सहायता समूह इस कार्य से जुड़ी हुई हैं। इन समूहों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण आहार पहुंचाया जा रहा है।
    इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इससे महिलाओं की भूमिका केवल श्रमिक तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे प्रबंधन और निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा भी बनी हैं। उत्पादन इकाइयों में कार्यरत महिलाओं को मशीन संचालन, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग, भंडारण वितरण और लेखा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित इन इकाइयों ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।
    सूरजपुर जिले में संचालित रेडी-टू-ईट निर्माण संयंत्र इस बदलाव की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं। भैयाथान, प्रतापपुर और सूरजपुर विकासखंडों में संचालित संयंत्रों में महिलाएं पौष्टिक नमकीन दलिया और मीठा शक्ति आहार तैयार कर रही हैं। इन खाद्य पदार्थों में विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘डी’, आयरन, कैल्शियम, जिंक और फोलिक एसिड जैसे आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं, जो बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
    इन संयंत्रों में कार्यरत महिलाएं अब केवल अपने परिवार की जिम्मेदारियां नहीं निभा रहीं, बल्कि जिले के पोषण अभियान में महत्वपूर्ण भागीदार बन चुकी हैं। सूरजपुर जिले में निर्माण के साथ-साथ वितरण की जिम्मेदारी भी महिला समूहों को सौंपी गई है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं आजीविका से जुड़ सकी हैं। लगभग 430 महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों तक पोषण आहार पहुंचाने के कार्य में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं।
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस पहल को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और बच्चों के बेहतर पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि यह योजना महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ राज्य के पोषण स्तर में सुधार लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
    दरअसल, यह पहल केवल पोषण आहार निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की एक सशक्त कहानी भी है, जिन महिलाओं की पहचान कभी केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थी, वे आज उत्पादन इकाइयों का संचालन कर रही हैं। समूहों का नेतृत्व कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही हैं। नियमित आय ने उनके जीवन में स्थिरता लाई है, आत्मविश्वास बढ़ाया है और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत किया है।
    छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संचालित यह मॉडल “पोषण के साथ सशक्तिकरण” की अवधारणा को वास्तविक रूप दे रहा है। यह पहल साबित कर रही है कि जब महिलाओं को अवसर और विश्वास मिलता है, तो वे न केवल अपने जीवन को बदलती हैं, बल्कि पूरे समाज के विकास की दिशा भी तय करती हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा

    May 20, 2026

    रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही बात

    May 20, 2026

    रायपुर में दौड़ेगी डायल-112 की 54 नई गाड़ियां, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, दीपक बैज का मोबाइल नहीं मिलने पर कही ये बात…

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202022

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    रायपुर

    ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा

    By Publicuwatch AutherMay 20, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। जिले के बसना अनुविभाग में आज सुशासन तिहार के दौरान एक प्रेरणादायी और अनोखी…

    जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत रू स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026

    रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही बात

    May 20, 2026

    वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने CG डॉयल 112 के तहत रायगढ़ को मिले 16 अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहनों को दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ईंधन बचत और मितव्ययिता का अनूठा उदाहरण, बसना प्रशासन की सामूहिक बस यात्रा

    May 20, 2026

    जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत रू स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026

    रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही बात

    May 20, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202022
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.