publicuwatch24.-रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) श्री राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले द्वारा 18 एवं 19 मई 2026 को गोबरानवापारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई।
सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई जांच में ग्राम लखना रेत खदान में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर तथा पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन कर 02 चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए दोनों पोकलेन मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सीलबंद किया गया तथा अवैध उत्खनन कार्य तत्काल बंद कराया गया।
इसी क्रम में तहसील गोबरानवापारा के ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी तथा डगनिया में महानदी से रेत लाकर श्री अनिल कुमार साहू, श्री गोविंद साहू, श्री ईश्वर पटेल, श्री प्रताप सेन, श्री त्रिलोकी साहू, श्री अजय साहू तथा श्री मनीष ठाकुर द्वारा बिना वैध अनुमति के रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत संपूर्ण अवैध रेत को जब्त कर लिया गया है एवं संबंधित अवैध भण्डारणकर्ताओं को जवाब-तलब हेतु नोटिस जारी किया गया है।
उप-संचालक खनिज राजेश मालवे ने बताया कि जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अमले द्वारा उक्त क्षेत्रों में लगातार गश्त कर सतत कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Sunday, November 8
