publicuwatch24.-रायपुर। नगर पालिक निगम क्षेत्र की अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के लगभग 95 प्रतिशत हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर वापस लौट आये हैँ और उन्होंने कम्पनी की लगभग 210 से अधिक आईएमवी मिनी टिप्पर सफाई वाहनों को वार्डों में ले जाकर डोर टु डोर कचरा कलेक्शन का कार्य तेजी के साथ प्रारम्भ कर दिया है. आज वार्डो में लगभग 95 प्रतिशत ठेका सफाई कर्मचारियों को सफाई वाहनों में डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य के लिए दलदलसिवनी डंपिंग यार्ड से रवाना करते समय वहाँ नगर निगम कार्यपालन अभियंता नोडल अधिकारी योगेश कडु, जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, रामकी कम्पनी के लोकल हेड योगेश कुमार एवं अन्य सम्बंधित नगर निगम अधिकारीगण और रामकी कम्पनी के सम्बंधित प्रतिनिधिगण की उपस्थिति रही.
यहां यह उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त संबित मिश्रा ने रामकी कम्पनी के ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विगत लगभग 4-5 दिनों से प्रभावित डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य को अतिशीघ्र सामान्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैँ.
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Sunday, November 8
