publicuwatch24.-बिलासपुर। रीढ़ और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए अब बिलासपुर में विशेष उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। कोनी स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्पाइन रोगियों के लिए विशेष ओपीडी शुरू की गई है। यह ओपीडी प्रत्येक बुधवार और शनिवार को संचालित होगी, जहां मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, स्पाइन सर्जरी और न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार और सलाह देंगे। इससे रीढ़ की हड्डी, नसों और कमर से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लगातार कमर दर्द, गर्दन दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट, चलने में कठिनाई, साइटिका, डिस्क प्रोलैप्स, बच्चों और किशोरों में रीढ़ की विकृति तथा ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते जांच और इलाज नहीं कराने पर ये बीमारियां गंभीर रूप ले सकती हैं। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर देरी न करें और निर्धारित दिनों में अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें। नई सुविधा शुरू होने से अब मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें बिलासपुर में ही विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
