publicuwatch24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच बन रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों फ्लाई-ओवर्स के काम में तेजी लाते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों साइट्स पर काम देख रहे अभियंताओं को गंभीरता और सक्रियता से कार्यों की रोज मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
लोक निर्माण विभाग द्वारा रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच सरोरा चौक, हीरापुर चौक और बंगाली होटल चौक पर सिक्स-लेन फ्लाई-ओवर्स का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री बंसल ने दोनों ओर के सर्विस रोड्स, नालियों के कवर और फुटपाथों की अच्छी फिनिशिंग और समतलीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाई-ओवर्स के ऊपर और नीचे आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। फ्लाई-ओवर्स के किसी भी हिस्से के काम में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम नहीं होना चाहिए।
उन्होंने तीनों कार्यस्थलों के आसपास अच्छी साफ-सफाई रखने को कहा।
विभागीय सचिव ने तीनों कार्यस्थलों में पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाई-ओवर्स और सर्विस रोड्स के निर्माण में सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का भी कड़ाई से पालन करने को कहा।
Trending
- होनहार को पंख: सुकमा के आदिवासी किसान पुत्र बारसे रोशन ने JEE Advanced 2026 में रचा इतिहास, जिला प्रशासन उठाएगा उच्च शिक्षा का पूरा खर्च
- प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा देने दंतेवाड़ा जिले में “खेत बचाओ अभियान”
- मुख्य सचिव की सख्ती: प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा, ई-ऑफिस से लेकर टीबी मुक्त भारत अभियान तक प्रगति पर जोर
- निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप तेज गति से हो रहे निर्माण कार्य की सराहना
- टीएस सिंहदेव के बयान पर CM साय ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है, हमेशा लोगों को ठगने का करते हैं काम
- स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – अरुण साव
- सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
- उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण
Monday, June 8
