publicuwatch24.-कोरबा। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने लोगों को चौंका दिया। मौसम बदलने से जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं ने कई जगह परेशानी भी खड़ी कर दी। आंधी का असर कोयला परिवहन पर भी देखने को मिला। पवन टॉकीज से दुरपा रोड के पास खदान से कोयला लेकर प्लांट जा रही एक मालगाड़ी को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। चलती ट्रेन में कोयले को ढकने के लिए लगाया गया तिरपाल तेज हवा के कारण उड़कर फट गया और ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) तार व खंभे में जा फंसा। इससे शॉर्ट सर्किट और बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया था।
स्थिति को भांपते हुए मालगाड़ी के चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी और अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ओएचई लाइन में फंसे तिरपाल को हटाया गया। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य किया गया और मालगाड़ी को रवाना किया गया। तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़-पौधे गिर गए और बिजली के खंभों में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी सामने आईं। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।
Trending
- महतारी वंदन योजना : गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास
- ग्राम रनपुर में प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- सुशासन तिहार में मछली पालन समिति को मिला आधुनिक मछली जाल
- भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने मुख्य सचिव से की सौजन्य भेंट
- छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास
- जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील पहल: माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती ने रनपुर में वितरित किए सहायता राशि के चेक
- अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं से लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
- चक्काजाम में गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला कवर्धा के पास फंसा
Friday, May 15
