publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित “सुशासन तिहार 2026” आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आजीविका संवर्धन का भी प्रभावी माध्यम बन रहा है। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम तिलई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में श्रीमती चित्रलेखा को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत आटा चक्की प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत हुई है।
श्रीमती चित्रलेखा लंबे समय से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए रोजगार के अवसर की तलाश कर रही थीं। सीमित संसाधनों के कारण उनके पास नियमित आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। ऐसे में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया।
शिविर में उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आटा चक्की उपलब्ध कराई गई। अब वे अपने गांव में ही अनाज पिसाई की सुविधा प्रदान कर सकेंगी, जिससे उन्हें घर बैठे नियमित आय प्राप्त होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
श्रीमती चित्रलेखा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला है और आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुला है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंच रही हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दे रही हैं।
Trending
- टीएस सिंहदेव के बयान पर CM साय ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है, हमेशा लोगों को ठगने का करते हैं काम
- स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – अरुण साव
- सीड बॉल बनाकर प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल, हरित जशपुर के निर्माण पर जोर
- उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण
- मुख्यमंत्री साय की पहल से सुपेबेड़ा को मिलेगा स्थायी जल सुरक्षा कवच, 7 करोड़ के एनीकट से पेयजल और सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर वार-पलटवार, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का वार- कांग्रेस को परंपरा और संस्कार में ही गुटबाजी, नेता प्रतिपक्ष महंत का पलटवार- सामूहिक नेतृत्व में हम करते हैं विश्वास…
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट
- भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो: पर्यटन, संस्कृति और निवेश की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन
Monday, June 8
