Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

    May 15, 2026

    पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

    May 15, 2026

    बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार
    • पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर
    • बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था
    • सुरक्षित मातृत्व की मिसाल-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की राह
    • संघर्ष से समृद्धि-नक्सल मुक्त क्षेत्रों में आधुनिक खेती से कृषक गोपाल एर्रागोला ने रची सफलता की नई इबारत
    • विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर’
    • शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति: कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    • भीषण गर्मी में राहत की बड़ी पहल: महुआ पारा में दुरुस्त हुए हैंडपंप, ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

      May 15, 2026

      पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

      May 15, 2026

      बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

      May 15, 2026

      सुरक्षित मातृत्व की मिसाल-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की राह

      May 15, 2026

      संघर्ष से समृद्धि-नक्सल मुक्त क्षेत्रों में आधुनिक खेती से कृषक गोपाल एर्रागोला ने रची सफलता की नई इबारत

      May 15, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति: कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    रायपुर

    शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति: कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMay 15, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब और ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल से बदल रही विकास की तस्वीर

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कुनकुरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब तथा ईब नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति: कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    कलेक्टर व्यास ने कहा कि ये परियोजनाएं जिले के युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने, पर्यटन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी।
    ’युवाओं के लिए अत्याधुनिक अध्ययन केंद्र बनेगा नालंदा परिसर’
    कलेक्टर ने कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। यह परिसर जिले के युवाओं को 24X7 अध्ययन की सुविधा प्रदान करेगा।
    नालंदा परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की 50 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह, ऑक्सी रीडिंग ज़ोन, इंडोर एवं आउटडोर स्टडी स्पेस, आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली और बायोमेट्रिक पुस्तक प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परिसर को सौर ऊर्जा आधारित बनाया जाएगा तथा व्यापक पौधरोपण भी किया जाएगा।
    इसके अलावा यूथ टॉवर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ ज़ोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यह परिसर युवाओं के सर्वांगीण विकास का केंद्र बनेगा।
    ’विसर्जन तालाब का होगा आकर्षक सौंदर्यीकरण’
    कलेक्टर ने कुनकुरी स्थित विसर्जन तालाब के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे एक व्यवस्थित और सुविधायुक्त विसर्जन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिसमें छठ घाट, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था हो।
    उन्होंने कहा कि यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ कुनकुरी की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके सुव्यवस्थित विकास से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
    ’ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल से वर्षभर सुगम आवागमन’
    कलेक्टर ने कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल का भी जायजा लिया। लगभग 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह 120 मीटर लंबा पुल पांच स्पान में निर्मित किया जा रहा है।
    पुल के निर्माण से विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने दिसंबर 2026 तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    ’विकास को मिल रही नई दिशा’
    जशपुर जिले में शिक्षा, पर्यटन और सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करते हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से युवाओं को बेहतर अवसर, श्रद्धालुओं को सुविधाजनक व्यवस्थाएं और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

    May 15, 2026

    पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

    May 15, 2026

    बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202021

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    रायपुर

    सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

    By Publicuwatch AutherMay 15, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत संचालित वाटरशेड विकास परियोजनाओं ने छत्तीसगढ़ जैसे राज्य…

    पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

    May 15, 2026

    बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

    May 15, 2026

    सुरक्षित मातृत्व की मिसाल-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संवरी निशा पटेल की राह

    May 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सफलता की कहानी- वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार

    May 15, 2026

    पेट्रोल की लिमिट हुई तय, दोपहिया वाहन में 300 और चारपहिया वाहन में…पढ़ें पूरी खबर

    May 15, 2026

    बेलसोंगा जलाशय के गेट सुधार से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

    May 15, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202021
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.