publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि उनके स्वावलंबन और सामाजिक सम्मान का नया आधार बन चुकी है। नारायणपुर जिले के ग्राम गोहाड़ा की रहने वाली श्रीमती गंडाय वडडे की कहानी इस सकारात्मक बदलाव का एक जीवंत और प्रेरक उदाहरण है।
संघर्षों से भरा था कल आर्थिक तंगहाली की चुनौती
योजना का लाभ मिलने से पहले गंडाय वडडे का जीवन काफी कठिन था। सीमित पारिवारिक आय के कारण घर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने बताया कि बच्चों की शिक्षा, राशन और रोजमर्रा के खर्चों के लिए मुझे हमेशा दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों का हाथ ताकना न केवल मानसिक दबाव पैदा करता था, बल्कि मन में असुरक्षा की भावना भी बनी रहती थी।
1000 रुपये की किस्त सशक्तिकरण की नई किरण
महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता ने गंडाय के परिवार की आर्थिक स्थिति को एक नई मजबूती दी है। अब वे बिना किसी हिचकिचाहट के घर का राशन और बच्चों की छोटी जरूरतें पूरी कर रही हैं। आर्थिक बोझ कम होने से मानसिक शांति और सुरक्षा का अनुभव कर रही हैं। स्वयं को पहले से कहीं अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।
आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में वृद्धि
इस योजना ने केवल आर्थिक मदद ही नहीं दी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता को भी निखारा है। गंडाय अब अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में बराबरी से हाथ बँटा रही हैं। इस स्वावलंबन ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है, जिससे समाज और परिवार में उन्हें एक नया सम्मान प्राप्त हुआ है।
सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम
राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती गंडाय वडडे ने कहा कि यह योजना हम जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे हमें अपनी जरूरतों के लिए स्वयं निर्णय लेने की शक्ति मिली है। नारायणपुर जिले की हजारों महिलाओं की तरह गंडाय वडडे आज एक गरिमापूर्ण जीवन जी रही हैं। उनकी यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि यदि सरकारी नीतियां सही दिशा में और सीधे हितग्राही तक पहुँचें, तो वे जमीनी स्तर पर बड़े सामाजिक और आर्थिक बदलाव ला सकती हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
