Publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम गुवाहाटी दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 12 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व शर्मा की कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम 12 मई को ही दोपहर करीब 2 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
Trending
- गरियाबंद के वनांचल में सौर ऊर्जा और हैंडपंपों से जल आपूर्ति सुदृढ़
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
- सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम आज जाएंगे गुवाहाटी, असम कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़- 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा अर्चना
- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय’
- ₹5000 का इनामी ‘पेपर लीक’ मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, बिलासपुर में पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
Monday, May 11
