Publicuwatch24.com-अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत घोघरा की रहने वाली ममता पैकरा के लिए यह आयोजन खुशियों की सौगात लेकर आया, जहाँ लंबे समय से लंबित उनके राशन कार्ड का आवेदन न केवल स्वीकार हुआ, बल्कि उन्हें मौके पर ही राशन कार्ड प्रदान कर दिया गया।
बच्चों के बेहतर भविष्य की जगी उम्मीद
ममता ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें पिछले काफी समय से राशन जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके बेहतर पोषण और परवरिश की चिंता उन्हें हमेशा सताती थी। कार्ड प्राप्त होने के बाद अपनी खुशी साझा करते हुए महिला ने कहा, इतने दिनों से राशन कार्ड नहीं होने से मुझे बहुत तकलीफ हो रही थी। सुशासन तिहार वाकई मेरे लिए समाधान लेकर आया है। आज मुझे राशन कार्ड मिल गया है, अब मैं अपने बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से कर सकूँगी।
सुशासन तिहार त्वरित निराकरण
ममता ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया। यह त्वरित समाधान शासन-प्रशासन के प्रति आम जन के विश्वास को और मजबूत करता है।
योजना के लिए जताया आभार
योजना का लाभ सीधे और सहज रूप से मिलने पर ममता ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशील पहल के कारण आज उनके जैसे कई गरीब परिवारों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं।
Trending
- शासन तिहार 2026 सरकार आपके द्वार : राशन कार्ड से दूर हुई ममता की चिंता अब बच्चों के पालन-पोषण में होगी आसानी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी
- मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
- हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार : तेंदूपत्ता खरीदी की बढ़ी दर ने संग्राहकों का बढ़ाया उत्साह व भरोसा
- सक्ती में घूसखोर ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, 40 हजार की डील में चढ़ा ACB के हत्थे
Sunday, May 10
