publicuwatch24.-राजनांदगांव। सिहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा आयोजित कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने छुरिया ब्लॉक के ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत सौंपी है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश साहू वही व्यक्ति है, जो हर वर्ष अपने गृह ग्राम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन कराता रहा है।
समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा कराने के नाम पर दिनेश साहू ने समिति से कुल 21 लाख रुपये नगद लिए थे। बताया गया कि कथा का आयोजन 8 मई से 14 मई 2026 तक होना तय किया गया था, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उक्त तिथियों में पंडित
शिकायत में कहा गया है कि समिति के सदस्यों ने दो अलग-अलग किश्तों में 5 लाख और 16 लाख रुपये नगद दिनेश साहू को उसकी किराना दुकान में दिए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद कथित तौर पर झूठी तारीख बताकर समिति को गुमराह किया गया और कथा आयोजन की तैयारियां भी शुरू करा दी गईं। पोस्टर, बैनर और निमंत्रण पत्र तक छपवा दिए गए थे।
मामले की सच्चाई जानने समिति के सदस्य गए थे सीहोर
मामले की सच्चाई जानने समिति के सदस्य मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरश्वर धाम भी पहुंचे, जहां कथित तौर पर पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यालय से जानकारी मिली कि अंबागढ़ चौकी की कथा के लिए कोई राशि जमा नहीं की गई है। इसके बाद समिति ने दिनेश साहू से रकम वापस मांगी, लेकिन आरोप है कि लगातार आश्वासन देने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई।
पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Monday, November 16
