अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए कड़े निर्देश
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निज निवास में क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
संवेदनशीलता के साथ सुनीं जन-समस्याएं
मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, राजस्व मामले और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ में आ रही दिक्कतों को साझा किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रत्येक नागरिक की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारना हमारा लक्ष्य
संवाद के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव और शहर में बेहतर अधोसंरचना का निर्माण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
अधिकारियों को दो टूक लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मंत्री ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही अनिवार्य है। उन्होंने कहा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने में देरी न हो। प्रशासनिक स्तर पर फाइलों को लंबित न रखा जाए। जनता का विश्वास ही सरकार की असली ताकत है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
क्षेत्रवासियों ने सराहा सहज अंदाज
लखनपुर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्री अग्रवाल के सहज और सरल व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। क्षेत्रवासियों ने उनकी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Tuesday, November 10
