publicuwatch24.-रायपुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 मुंगेली जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से लंबित बिजली बिलों का भुगतान अब आसान हो गया है और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के देवांगन समाज भवन का 24 हजार से अधिक का बकाया था। समाज के अध्यक्ष श्री आनंद देवांगन ने बताया कि योजना के तहत उन्हें 08 हजार से अधिक की छूट मिली, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हो गया और उन्होंने राहत महसूस की।
देवांगन ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है और इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इस योजना का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को किया गया है। इसके तहत बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि में विशेष छूट दी जा रही है। बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तक तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है, वहीं घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत और अधिभार में पूर्ण छूट दी जा रही है। योजना में उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ-साथ किश्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है, जिससे वे अपनी सुविधा अनुसार बकाया राशि का निपटान कर सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
- 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
- नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में डिजिटल दक्षता एवं एआई एकीकरण पर चरणबद्ध प्रशिक्षण सम्पन्न
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ से खिला मासूमों का चेहरा; दुर्गम रास्तों को मात देकर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो जानें
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं के मेधावियों को सराहा: ‘आपकी मेहनत ने गढ़ी सफलता की नई इबारत’
Thursday, May 14
