publicuwatch24.com-रायपुर। प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप ही मिल रहा है।
इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में आयोजित शिविर में राधाकृष्णनगर निवासी श्री गौतम सरदार को उनकी लंबे समय से लंबित समस्या से राहत मिली। वे अपने राशन कार्ड में बच्चों के नाम जुड़वाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, लेकिन उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठकों के माध्यम से शिविर की जानकारी मिलने पर वे अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। यहां आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके राशन कार्ड में बच्चों के नाम जोड़ दिए।
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री गौतम सरदार ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी जल्दी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से उनका समय और श्रम दोनों की बचत हुई है तथा उन्हें अनावश्यक भटकना नहीं पड़ा। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदेश सरकार की मंशा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक ही सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक हितग्राही को समयबद्ध सेवाएं मिलें।
Trending
- सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान
- बस्तर के विकास को रफ्तार – वन मंत्री केदार कश्यप
- सुशासन तिहार 2026: जांजगीर-नैला और सेमरिया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
- गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन: कांसाबेल के खूंटीटोली में लगा जिला स्तरीय सुशासन शिविर
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- बदले हुए बस्तर में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास -राज्यपाल रमेन डेका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9.96 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त
Wednesday, May 6
