publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले के सामने निःशुल्क झालमुड़ी खिलवा रहे है। बंगाल में बीजेपी को मिली जीत से मंत्री ओपी चौधरी बेहद खुश है। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 94 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 117 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।
