publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना स्थित हम्मिंग कोट्री आवासीय प्रोजेक्ट के निवासियों के लिए न्याय की एक उम्मीद जगी है। छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने प्रोजेक्ट में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न कराने और नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाया है। रेरा ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए बिल्डर को हिदायत दी है कि वह 60 दिनों के अंदर जरूरी सुविधाओं को पूरा करें।
प्रोजेक्ट के निवासियों ने दायर की अपील
हम्मिंग कोट्री आवासीय प्रोजेक्ट के निवासी अजय अग्रवाल और अतुल अग्रवाल ने रेरा में अपील दायर की थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि तय समय में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। बैडमिंटन कोर्ट, लॉन, क्लब हाउस और सीवरेज सिस्टम में RCC चैंबर जैसी सुविधाएं अधूरी है।
प्रोजेक्ट में असुविधा से रहवासी नाराज
इतना ही नहीं स्विमिंग पूल में इनलेट-आउटलेट की व्यवस्था नहीं है। क्लब हाउस में सोलर लगाने का वादा पूरा नहीं किया गया, भवन की दीवारों में सीलन आ रही है। साथ ही STP के कंट्रोल पैनल को दुरुस्त नहीं किया गया और गार्डन का फव्वारा भी बंद है।
रेरा अध्यक्ष ने सुनाया फैसला
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला ने इसकी सुनवाई की और रहवासियों के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। रेरा ने नियमों के उल्लंघन पर प्रोजेक्ट पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है और प्राधिकृत सुमित डडसेना को आदेश दिया कि 60 दिनों के अंदर प्रोजेक्ट की कमियों को दूर करें। इसी के साथ ही स्पष्ट किया कि अगर समय रहते सभी सुविधाओं को पूरा नहीं किया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी
- लमती डेम परियोजना पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला
- कवर्धा जिले के कुई-कुकदूर में अचानक उतरा CM साय का हेलिकॉप्टर, पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं
- रायपुर में निःशुल्क झालमुड़ी खिलवा रहे मंत्री ओपी चौधरी
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराया
- रायपुर में पानी के लिए हाहाकार : कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सुबोध ने कहा – समस्या को नजर अंदाज कर रहा नगर निगम
Monday, May 4
