publicuwatch24.-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रविवार रात एक महिला की नग्न हालत में लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की नग्न हालत में लाश सिंगारपुर गांव के पास पड़ी है। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
हालांकि महिला कौन और कहां की रहने वाली है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पूछताछ के साथ ही आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Trending
- सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान
- बस्तर के विकास को रफ्तार – वन मंत्री केदार कश्यप
- सुशासन तिहार 2026: जांजगीर-नैला और सेमरिया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
- गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन: कांसाबेल के खूंटीटोली में लगा जिला स्तरीय सुशासन शिविर
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- बदले हुए बस्तर में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास -राज्यपाल रमेन डेका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9.96 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त
Wednesday, May 6
